आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के एप्लाइड जियोफिजिक्स विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर प्रो. सौरभ दत्ता गुप्ता ने बेंगलुरु में आयोजित सोसाइटी ऑफ एक्सप्लोरेशन जियोफिजिसिस्ट्स (एसईजी) के तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सिम्पोजियम में हिस्सा लिया। “ट्रांसफॉर्मिंग एनर्जी एक्सप्लोरेशन: टेक्नोलॉजी, सस्टेनेबिलिटी एंड इनोवेशन” थीम पर आयोजित यह सिम्पोजियम 23 से 25 सितंबर 2026 तक चला।
सिम्पोजियम में ऊर्जा अन्वेषण, नई तकनीक, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, सतत एवं लो-कार्बन ऊर्जा समाधान और क्रिटिकल मिनरल्स की एक्सप्लोरेशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए। कार्यक्रम में भारत और विदेश से जियोसाइंटिस्ट, शोधकर्ता, इंडस्ट्री एक्सपर्ट और पॉलिसी मेकर्स शामिल हुए।
प्रो. सौरभ दत्ता गुप्ता ने सिम्पोजियम के दौरान अपने विशेषज्ञता क्षेत्र से जुड़े विषय पर व्याख्यान दिया। उनके व्याख्यान में ऊर्जा अन्वेषण और जियोफिजिकल तकनीकों से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई।
अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में आईआईटी (आईएसएम) धनबाद की भागीदारी से संस्थान के शोध और अकादमिक विशेषज्ञता को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिला।
