बिष्टुपुर में डाक विभाग की बचत योजनाओं को लेकर जागरूकता अभियान !

आज बिष्टुपुर स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठान के कर्मचारियों के बीच डाक विभाग की विभिन्न लघु बचत योजनाओं (Small Savings Schemes) और डाक जीवन बीमा (PLI/RPLI) को लेकर एक सार्थक संवाद स्थापित किया गया।

बातचीत के दौरान कर्मचारियों को सुरक्षित भविष्य, बेहतर रिटर्न और डाकघर की विभिन्न बचत योजनाओं के लाभों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया।

उपस्थित कर्मचारियों को डाकघर में बचत खाता खोलने और अपनी सुविधानुसार योजनाओं का चयन कर आकर्षक ब्याज दरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। सभी को संपर्क कार्ड भी उपलब्ध कराए गए ताकि वे आसानी से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें।
सच्ची सेवा की कोई निश्चित सीमा नहीं होती!

प्रतिष्ठान से निकलते समय पार्किंग स्थल पर मौजूद सुरक्षा/पार्किंग कर्मी की नज़र हमारे विभागीय आईडी कार्ड पर पड़ी। उन्होंने उत्सुकता से डाक विभाग की योजनाओं के बारे में जानने की इच्छा जताई। रास्ते में ही सही, समय निकालकर उन्हें भी संक्षेप में महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई और निकटतम डाकघर आने का आमंत्रण दिया गया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।
हर वर्ग तक सुरक्षित वित्तीय भविष्य की रोशनी पहुँचाना ही हमारा संकल्प है।