तीन दिवसीय बैंक हड़ताल से पहले जमशेदपुर में कर्मचारियों का प्रदर्शन, एकतरफा फैसलों पर जताया विरोध

तीन दिवसीय बैंक हड़ताल के पूर्व संध्या पर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के निर्णय के तहत जमशेदपुर यूनिट के बैनर तले राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों और अधिकारियों ने पोस्टल पार्क के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मचारियों ने पांचदिवसीय कार्यदिवस और DFS PLI को लेकर लिए गए एकतरफा निर्णयों के खिलाफ अपना विरोध जताया।

प्रदर्शन का नेतृत्व UFBU के संयोजक कॉमरेड रिंटू रजक ने किया। प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए UFBU की टीम ने शहर के विभिन्न बैंक शाखाओं का दौरा कर कर्मचारियों और अधिकारियों से संपर्क किया।

टीम में AIBEA के कॉमरेड सपन अदख, आरबी सहाय, BEFI के कॉमरेड सुजय राय, NCBE के कॉमरेड रामजी प्रसाद और ऑल इंडिया PNB एम्प्लाइज एसोसिएशन के राज्य सचिव कॉमरेड हीरा अरकने शामिल रहे।

UFBU टीम ने गोलमुरी, साकची और बिष्टुपुर की विभिन्न बैंक शाखाओं का दौरा किया। इस दौरान कर्मचारियों के साथ तीन दिवसीय हड़ताल को लेकर चर्चा की गई और उन्हें प्रदर्शन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांगों और संगठन के निर्णयों को लेकर एकजुटता का प्रदर्शन किया। यूनियन नेताओं ने कर्मचारियों से प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने की अपील की।