देवरिया में दिनदहाड़े युवक के अपहरण की सूचना से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

महुआडीह थाना क्षेत्र के बलटीकरा चौराहे पर दिनदहाड़े एक युवक के अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कार सवार कुछ लोग मौके पर पहुंचे और युवक आयुष सिंह को अपने साथ लेकर चले गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। कई थानों की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की टीमें युवक की तलाश में जुटी हैं। साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि कार सवार लोगों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा सके।

पुलिस ने परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवक की तलाश में जुटी हुई है।