बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने पत्रकार वार्ता कर राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि जब भी किसी संवैधानिक संस्था का निर्णय कांग्रेस के अनुकूल नहीं होता, तब उसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाए जाते हैं।
संजय मिश्रा ने कहा कि चुनाव आयोग देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण संवैधानिक अंग है। राजनीतिक असहमति के नाम पर संवैधानिक संस्थाओं को कठघरे में खड़ा करना उचित नहीं है।
उन्होंने विपक्ष से अपील की कि जनता को भ्रमित करने के बजाय यदि किसी मुद्दे को लेकर कोई ठोस शिकायत है, तो उसे उचित कानूनी और संवैधानिक प्रक्रिया के माध्यम से सामने रखा जाए।
पत्रकार वार्ता के दौरान संजय मिश्रा ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और उसकी संवैधानिक भूमिका को लेकर अपना पक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी।
