धनबाद में एकल महिला समिति की भव्य डांडिया नाइट, उत्साह और उमंग से झूमे सदस्य व अतिथि

एकल महिला समिति, धनबाद की ओर से उत्सव बैंक्वेट हॉल में भव्य डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति की 75 सदस्यों और 80 अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य शहर में एकल के कार्यों का प्रचार-प्रसार करने के साथ जनसंपर्क को बढ़ावा देना था।

डांडिया नाइट में सदस्य और अतिथि रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में बेहद आकर्षक नजर आए। संगीत और डांडिया की धुन पर सभी ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का भी लोगों ने आनंद उठाया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति की सदस्यों ने पूरे उत्साह, उमंग और लगन के साथ योगदान दिया। इस अवसर पर चैप्टर से बलराम अग्रवाल और नितिन हड़ौदिया भी मौजूद रहे।

अतिथियों के मनोरंजन और उत्साह को बढ़ाने के लिए तीन लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया। विजेताओं के लिए आकर्षक उपहार एवं पुरस्कार भी रखे गए थे।

आयोजन समिति में सीमा, पिंकी, पायल, श्वेता, नीतू, दीपा, सुमन, शीतल, हैप्पी, कविता, रिंपल और सिन्नी समेत अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम ने सामाजिक जुड़ाव, सांस्कृतिक उत्सव और एकल के कार्यों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य को प्रभावी रूप से सामने रखा।