आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर, इंटरनेशनल रिलेशंस एंड एलुमनी अफेयर्स के एडवाइजर एवं पूर्व डीन प्रो. राम माधब भट्टाचार्य को माइनिंग, जियोलॉजिकल एंड मेटलर्जिकल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (MGMI) के प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान 27 सितंबर को कोलकाता के ताज सिटी सेंटर में आयोजित MGMI की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) एवं अवार्ड समारोह में प्रदान किया गया।
प्रो. राम माधब भट्टाचार्य को माइन सेफ्टी, सस्टेनेबल माइनिंग और माइन ऑपरेशन के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव और उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। MGMI की ओर से प्रत्येक वर्ष 27 सितंबर को AGM और अवार्ड समारोह का आयोजन किया जाता है।
प्रो. भट्टाचार्य ने माइन सेफ्टी और अंडरग्राउंड माइनिंग के क्षेत्र में लंबे समय तक महत्वपूर्ण कार्य किया है। उनके अनुभव और तकनीकी योगदान ने खनन क्षेत्र में सुरक्षा एवं सतत विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के लिए भी यह सम्मान गौरव का विषय है। प्रो. भट्टाचार्य की उपलब्धि से संस्थान के शिक्षकों और विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है।
