ब्रेकिंग न्यूज़: चंदौली में NH-24 पर पटरी की मांग को लेकर मनोज सिंह डब्लू का धरना

NH-24 पर पटरी की मांग को लेकर सपा के पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने समर्थकों के साथ कंदवा थाना क्षेत्र के कंजेहरा गांव में धरना दिया। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

धरने की सूचना पर कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूर्व विधायक को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान एक कथित फर्जी अधिकारी के ज्ञापन लेने पहुंचने का मामला भी सामने आया। बाद में उक्त व्यक्ति ने अपने बयान से पलटते हुए कहा कि वह अपने मित्र के साथ वहां आया था। वह मीडिया से बचता नजर आया।

स्थिति को देखते हुए मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही।