हीरक रोड स्थित साधना हॉस्पिटल के समीप बुधवार को आरोग्यम डेंटल एंड हेल्थ केयर का शुभारंभ हुआ। समाजसेवी उदय प्रताप सिंह ने फीता काटकर स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्र के संचालक डॉ. राम प्रकाश सिंह एवं डॉ. रितिका राज ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।
उद्घाटन समारोह के दौरान उदय प्रताप सिंह ने कहा कि आरोग्यम डेंटल एंड हेल्थ केयर के शुरू होने से धनबादवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। केंद्र में डेंटल केयर, जनरल हेल्थ केयर, फैमिली केयर और प्रिवेंटिव केयर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। इससे स्थानीय लोगों को दांतों की देखभाल से लेकर परिवार के सामान्य स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी।
वहीं, केंद्र के संचालक डॉ. राम प्रकाश सिंह और डॉ. रितिका राज ने स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने और बेहतर देखभाल उपलब्ध कराने पर जोर दिया। नए स्वास्थ्य केंद्र के खुलने से हीरक रोड और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं प्राप्त करने का एक और विकल्प मिलेगा।
