अम्बेडकर स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स के अध्यक्ष सह मुख्य प्रशिक्षक, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज दर्जनों उपलब्धियों के धारक अनिल बाँसफोर ने 30 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद शिवेश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान अनिल बाँसफोर ने अंगवस्त्र भेंटकर शिवेश कुमार को सम्मानित किया। साथ ही अम्बेडकर स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स की गतिविधियों, संस्थान से जुड़े खिलाड़ियों की उपलब्धियों और खेल के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
मुलाकात के दौरान अनिल बाँसफोर ने अपनी लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज उपलब्धियों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय खेल प्रमाणपत्रों और मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में प्राप्त सम्मान से भी उन्हें अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अम्बेडकर स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
अनिल बाँसफोर की ओर से साझा की गई उपलब्धियों और खिलाड़ियों के खेल सफर की जानकारी लेने के बाद शिवेश कुमार ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देने के लिए धनबाद आने का आश्वासन दिया। उनके इस आश्वासन से खिलाड़ियों और खेल जगत से जुड़े लोगों में उत्साह का माहौल है।
इस मुलाकात को धनबाद में मार्शल आर्ट्स और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलने और उनकी उपलब्धियों को व्यापक पहचान दिलाने की उम्मीद है।
