ठाकुर कुल्ही छठ पूजा समिति का पुनर्गठन, फोदार सिंह बने अध्यक्ष; शशिकांत पांडे को मिली सचिव की जिम्मेदारी

श्री श्री सार्वजनिक छठ पूजा समिति, ठाकुर कुल्ही, धैया (वार्ड संख्या-21) की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बबलू सिंह ने की। इस दौरान समिति का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया। इसमें फोदार सिंह को अध्यक्ष तथा शशिकांत पांडे को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक को संबोधित करते हुए बबलू सिंह ने बताया कि ठाकुर कुल्ही में छठ पूजा की शुरुआत वर्ष 1997 में हुई थी। पिछले 29 वर्षों से यहां लोक आस्था का महापर्व छठ श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी छठ पूजा का आयोजन भव्य एवं पारंपरिक तरीके से किया जाएगा।

बैठक में निर्माणाधीन सूर्य मंदिर को भव्य स्वरूप देने को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। मंदिर निर्माण कार्य को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने और इसे आकर्षक स्वरूप प्रदान करने के लिए आवश्यक पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

समिति के पुनर्गठन के साथ ही छठ महापर्व की तैयारियों को गति देने और आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने पूजा की परंपरा को आगे बढ़ाने और सामूहिक सहयोग से धार्मिक आयोजन को भव्य बनाने पर जोर दिया।

ठाकुर कुल्ही में पिछले 29 वर्षों से चली आ रही छठ पूजा की परंपरा क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बनी हुई है।