वरिष्ठ भाजपा नेता निर्भय सिंह के निधन से शहर में शोक की लहर, भाजपा नेताओं ने जताया गहरा दुख

वरिष्ठ भाजपा नेता निर्भय सिंह के अचानक हार्ट अटैक से असामयिक निधन की खबर से पूरे जमशेदपुर में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक का माहौल है।

भारतीय जनता पार्टी, जमशेदपुर (कोल्हान) ने निर्भय सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी की ओर से जारी शोक संदेश में कहा गया कि निर्भय सिंह का अचानक इस दुनिया से चले जाना अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है। उनके निधन की खबर से पार्टी परिवार के सभी सदस्य स्तब्ध हैं।

भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उनके योगदान को याद किया। पार्टी परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

साथ ही शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की कामना की गई। निर्भय सिंह के निधन से जमशेदपुर के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में एक शोकपूर्ण वातावरण बना हुआ है।