बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित धनबाद जिला फुटबॉल लीग के अभिजीत गांगुली जूनियर फुटबॉल लीग में बिरसा मुंडा क्लब और नोभा एक्सीलेंस एफसी के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन निर्धारित समय तक मुकाबला 2-2 गोल की बराबरी पर समाप्त हुआ।
मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल दिखाया। बिरसा मुंडा क्लब की ओर से सोहेल अंसारी और अनिल टुडू ने एक-एक गोल कर टीम को बढ़त दिलाने का प्रयास किया। वहीं, नोभा एक्सीलेंस एफसी की तरफ से प्रिंस और प्रीत कुमार ने एक-एक गोल दागकर अपनी टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया।
दोनों टीमों के बीच अंत तक कड़ा मुकाबला जारी रहा, लेकिन कोई भी टीम निर्णायक बढ़त हासिल नहीं कर सकी। आखिरकार मैच 2-2 की बराबरी पर ड्रॉ समाप्त हुआ।
मैच में निर्णायक की भूमिका तापस वैद्यकर, सुरेंद्र टुडू, वासुदेव हेंब्रम और पूजा कुमारी बाउड़ी ने निभाई।
