पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन (ईसीआरडब्ल्यूडब्ल्यूओ), धनबाद मंडल की ओर से रांगाटांड़ स्थित रेलवे अधिकारी क्लब में कर्मचारी सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया गया। इस समारोह में मंडल के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट सहयोग और उल्लेखनीय योगदान देने वाले कुल 64 रेल कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संगठन की अध्यक्षा श्रीमती प्रिया मिश्र ने सभी चयनित कर्मचारियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। सम्मानित होने वाले कर्मचारियों ने संगठन की ओर से वर्षभर आयोजित सामाजिक, सांस्कृतिक एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
इस अवसर पर कर्मचारियों के समर्पण, सहयोग और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की गई। संगठन की ओर से उन्हें सम्मानित करने का उद्देश्य उनके योगदान को पहचान देना और भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करना रहा।
कर्मचारी सम्मान समारोह के माध्यम से रेलवे कर्मचारियों के सामाजिक और संगठनात्मक योगदान को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।
