बगहा के रामनगर थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव में बुधवार देर रात आग लगने से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। तापने के लिए जलाए गए घूरा से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
इस घटना में सुरेश राम और युगुल राम के घर अचानक आग की चपेट में आ गए, और आसपास की झोपड़ियां भी जल गईं। तेज हवा के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। ग्रामीणों ने बाल्टी और अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन चार झोपड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं।
अगलगी में पांच बकरियों की मौत हो गई और घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, नकदी और अन्य जरूरी सामान लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से तत्काल मुआवजे की मांग की है, ताकि वे अपना जीवन फिर से पटरी पर ला सकें।

एंकर खबर रामनगर में लगी भीषण आग, चार झोपड़ियां जलकर राख, पांच बकरियों की मौत, लाखों की संपत्ति नष्ट
बगहा। रामनगर थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग तापने के लिए जलाए गए घूरा से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस घटना में सुरेश राम और युगुल राम के घरों में अचानक आग लग गई, जो तेजी से फैलते हुए आसपास की झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
