बीसीसीएल एरिया-10 में बवाल: परियोजना का रास्ता काटे जाने पर भड़के अधिकारी-कर्मी, लाठीचार्ज और सड़क जाम

धनबाद जिले के बीसीसीएल एरिया संख्या-10 अंतर्गत एंटी एसटी विभागीय परियोजना का रास्ता कथित रूप से काटे जाने को लेकर बुधवार को भारी बवाल हो गया। इस घटना से आक्रोशित बीसीसीएल अधिकारी और कर्मचारी एकजुट होकर सड़क पर उतर आए और बीसीसीएल प्रबंधन व आउटसोर्सिंग प्रबंधन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

विरोध कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों का आरोप है कि परियोजना के रास्ते को जबरन बंद कर दिया गया, जिससे कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया। जब बीसीसीएल कर्मियों ने इसका विरोध किया तो एलबी सिंह समर्थकों द्वारा उन पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस हमले में बीसीसीएल के कई महिला एवं पुरुष कर्मचारी घायल हो गए।

घटना के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जान बचाने के लिए महिला कर्मियों सहित कई कर्मचारी इधर-उधर भागते नजर आए। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना से आक्रोशित बीसीसीएल अधिकारी और कर्मचारियों ने तीसरा-बलियापुर मुख्य मार्ग को ठाकुर मोड़ के पास जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने