झरिया: शहीद सुरेन्द्र महतो की 48वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि और कंबल वितरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झरिया चासनाला बस्ती स्थित सुरेन्द्र मैदान में बुधवार को शहीद सुरेन्द्र महतो की 48 वाँ शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर चासनाला बीसीकेयू कार्यालय से एक मौन जुलूस निकाला गया। जो सुरेन्द्र मैदान स्थित स्व: सुरेन्द्र महतो के शहीद बेदी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सर्व प्रथम शहीद के परिजन ने माल्यार्पण किया। जिसके बाद टुंडी विधायक मथुरा महतो,बीसीकेयू के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुन्दर लाल महतो, सचिव योगेन्द्र महतो, कोल फडरेशन के अध्यक्ष सुजीत भट्टाचार्य, आदि ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की।

मंच की अध्यक्षता सुंदरलाल महतो, व संचालन योगेन्द्र महतो ने की।

श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए विधायक मथुरा महतो ने कहा कि शहीद सुरेन्द्र नाथ महतो की शहादत के बाद चासनाला सहित धनबाद में लाल झंडा ने माफियाओं पर शिकंजा कसा और माफियाओं का डटकर सामना करना शुरू किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में फिर से माफिया संस्कृति सर उठाने लगे हैं। जिसे एक जुट होकर मुहतोड़ जबाब देने की जरूरत है।
वहीं इस मौके पर लक्ष्मी देवी को वार्ड ५२,की पार्षद प्रत्याशी घोषित किया गया तथा गरीब असहाय के बीच लगभग एक हजार कंबल का वितरण किया गया।

1️⃣ झरिया चासनाला में शहीद सुरेन्द्र महतो की 48वीं शहादत दिवस पर जुलूस और माल्यार्पण समारोह 2️⃣ विधायक मथुरा महतो और बीसीकेयू नेताओं ने झरिया में शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि दी 3️⃣ लक्ष्मी देवी को पार्षद प्रत्याशी घोषित और गरीबों में कंबल वितरण करते हुए 4️⃣ झरिया में शहीद दिवस समारोह के दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोग और नेता 5️⃣ चासनाला बस्ती स्थित सुरेन्द्र मैदान में शहीद दिवस कार्यक्रम और सामाजिक सेवा

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai