पूर्वी चंपारण, ग्रीष्म ऋतु आने के पूर्व ही मोतिहारी में फिर एक बार फिर आग की कहर तांडव मचाया।जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के शम्भूचक पंचायत के वार्ड नम्बर 01 की घटना बताई जा रही है।घटना शनिवार के दोपहर अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगा देखते ही देखते 4 घरों को अपने आगोश में ले लिया और घरों की अनाज,कपड़ा,जेवरात समेत घर मे रखे सभी संपति जल कर खाक हो गई।ग्रामीणों के द्वारा आग बुझाइ जा रही थी इसी बीच घर मे रखे घरेलू गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुआ जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गया।गैस सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आग बेकाबू हो गया और आग और विकराल रूप ले लिया।आग की लपेटे इतनी तेज थी कि चार घरों को लिया अपने आगोश में पूरी तरह घर मे रखे सभी सामान जल कर खाक हो गई।भीषण आग लगी की घटना में लाखों की संपत्ति जलकर हुई राख में तब्दील हो गई।सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुँच आग पर पाया काबू तबतक 4 घर जल कर पूरी तरह खाक हो गई।

