काबुल, अफगानिस्तान ; अफगान अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तान द्वारा काबुल में की गई एयर स्ट्राइक में एक नशा मुक्ति अस्पताल भी निशाना बना। इस हमले में अस्पताल में मौजूद करीब 400 लोगों की मौत हो गई।
घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि राहत एवं बचाव कार्य युद्ध क्षेत्र जैसी परिस्थितियों में जारी हैं। यह हमला अफगानिस्तान में नागरिक सुरक्षा और स्वास्थ्य केंद्रों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।









