वॉशिंगटन, संयुक्त राज्य अमेरिका: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में बढ़ती धोखाधड़ी के मामलों पर सख्ती दिखाते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने धोखाधड़ी से निपटने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स के गठन संबंधी कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए।
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “यह जो हम कर रहे हैं, यह बहुत बड़ा कदम है… हमारे देश में हो रही सभी धोखाधड़ी से निपटने के लिए।”
इस टास्क फोर्स का नेतृत्व उपराष्ट्रपति जेडी वेंस करेंगे। यह टीम राष्ट्रपति के State of the Union Address में बताए गए ढांचे के अनुसार काम करेगी।
सरकार के अनुसार, यह टास्क फोर्स देशभर में हो रही धोखाधड़ी की पहचान करने, उसे रोकने और संबंधित मामलों में कार्रवाई सुनिश्चित करने पर फोकस करेगी।









