अटल टनल रोहतांग में भारी बर्फबारी, प्रशासन ने 1,000 पर्यटक वाहन निकाले !

कुल्लू, हिमाचल प्रदेश – अटल टनल रोहतांग में लगातार भारी बर्फबारी जारी है, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों के लिए हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं।

प्रशासन ने ताजा स्थिति को देखते हुए लगभग 1,000 पर्यटक वाहनों को टनल से बाहर निकालने का निर्देश जारी किया। अधिकारियों ने यात्रियों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और जरूरत पड़ने पर प्रशासन से सहायता लेने की अपील की है।

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी बर्फबारी की संभावना जताई है, और लोगों से सावधानी बरतने और यात्रा स्थगित करने की सलाह दी गई है।

office
Author: office