भक्ति, श्रद्धा और जयघोष से गूंज उठा आजाद नगर, शिव मंदिर में कलश स्थापना संपन्न 1

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोमो (धनबाद): आजाद नगर में रविवार (16 मार्च 2026) को भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां स्थित शिव मंदिर आजाद नगर में पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना का भव्य आयोजन किया गया।

पूजा-अर्चना और जयघोष के बीच पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे, जिससे आयोजन और भी भव्य व आकर्षक बन गया।

इस पावन अवसर पर गुन्घसा पंचायत के मुखिया लक्ष्मी नारायण समेत निरंजन मंडल, सीताराम गोस्वामी और उत्तम गोस्वामी की विशेष उपस्थिति रही। सभी ने इस धार्मिक आयोजन को आस्था, सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति का प्रतीक बताया।

office
Author: office

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool