सुप्रिया श्रीनेत का आरोप: मोदी सरकार लोकतंत्र पर हमला कर जनता की आवाज दबा रही !

नई दिल्ली ; राजनीतिक नेता Supriya Srinet ने प्रधानमंत्री Narendra Modi और उनकी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सुप्रिया ने कहा कि मोदी सरकार की हर मोर्चे पर कलई खुल रही है और उनकी काली करतूतों का पर्दाफाश हो रहा है। उन्होंने कुछ प्रमुख बिंदु गिनाए:

मोदी सरकार के नामी लोगों का नाम Epstein फाइल में शामिल है।

पीएम मोदी ने ट्रंप के आगे सरेंडर कर देश की संप्रभुता को दांव पर लगा दिया।

नरेंद्र मोदी की फेल विदेश नीति के कारण पाकिस्तान, रूस और चीन साथ आ गए।

सुप्रिया ने कहा कि आम जनता और विपक्ष अब मोदी सरकार से सवाल पूछ रहे हैं, और सोशल मीडिया इसका एक प्रमुख साधन है।

उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी लोकतंत्र को मिटाकर राजतंत्र लागू करना चाहते हैं। जनता की आवाज दबाने के लिए सरकार हर संभव रास्ता बंद कर रही है, चाहे तरीका गैरकानूनी ही क्यों न हो।

office
Author: office