तेल अवीव ; Iran की ओर से दागी गई एक मिसाइल ने Israel के तेल अवीव स्थित एक रिहायशी इलाके को निशाना बनाया है। हमले के बाद सामने आए विजुअल्स में एयर डिफेंस सिस्टम की विफलता के संकेत दिखाई दे रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिसाइल सीधे आबादी वाले क्षेत्र में गिरी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, अब तक इस हमले में हुए नुकसान और हताहतों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
सोशल मीडिया और स्थानीय स्रोतों से सामने आए वीडियो में दावा किया जा रहा है कि हमले के दौरान एयर डिफेंस सिस्टम प्रभावी रूप से काम नहीं कर पाया। इस घटना ने क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति और तनाव को लेकर चिंता और बढ़ा दी है।









