नई दिल्ली ; खाड़ी क्षेत्र में युद्ध जैसे तनावपूर्ण हालातों के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे उपभोक्ताओं पर बढ़ती ईंधन कीमतों का अतिरिक्त बोझ कम होगा। उन्होंने बताया कि यह कदम रिफाइनरी उत्पादन और आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में भी मदद करेगा।









