छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश ; मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में हुई दुखद सड़क दुर्घटना के पीड़ितों के लिए राहत और आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
उन्होंने कहा कि घटना में सभी घायलों का नि:शुल्क उपचार कराया जा रहा है। मृतकों के परिवारों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से ₹4-4 लाख की राशि दी जाएगी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री संबल योजना के तहत अतिरिक्त ₹4-4 लाख प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे कुल ₹8-8 लाख आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
सभी घायलों को ₹1-1 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के साथ सरकार के पूर्ण समर्थन का आश्वासन भी दिया।









