नई दिल्ली ; कांग्रेस नेता संजय सिंह ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। रेखा गुप्ता ने कहा था, “केजरीवाल जी और आम आदमी पार्टी के नेताओं के पक्ष में जो अदालत का फ़ैसला आया है, वह ‘सेटिंग’ करके आया है।”
संजय सिंह ने इस बयान को न्यायपालिका का घोर अपमान बताते हुए सवाल उठाया कि जो फ़ैसले अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आए थे, क्या उन्हें नरेंद्र मोदी और भाजपा ने ‘सेट’ करवाया था?
संजय सिंह ने कहा कि ऐसे बयान लोकतंत्र और न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर हमला हैं और इससे आम जनता में न्याय व्यवस्था के प्रति विश्वास कमजोर हो सकता है।









