राजस्थान ; कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों और फैसलों पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सोशल मीडिया पर मज़ाक पूरे विश्व में बन रहा है, जो भारत जैसे लोकतांत्रिक देश के लिए शर्मनाक है।
डोटासरा ने कहा कि यह हालात अचानक नहीं बने हैं, बल्कि सरकार की अस्पष्ट नीतियों, साफ नियत और ठोस योजना की कमी का परिणाम हैं। उन्होंने बताया कि आज गैस सिलेंडर की कमी और महंगाई से सबसे ज्यादा प्रभावित गरीब परिवार, उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाएं, आम आदमी और छोटे व्यवसायी हो रहे हैं।
कांग्रेस नेता ने पिछले अनुभवों का हवाला देते हुए कहा कि नोटबंदी या कोरोना काल में भी जनता को भारी संकट झेलना पड़ा। उन्होंने कहा कि बड़े दावे किए गए, लेकिन जनता लाइनों में और अस्पतालों में मरती रही।
डोटासरा ने चेतावनी दी कि आज वही स्थिति LPG संकट में भी दोहराई जा रही है। उनका कहना है कि कभी दुनिया की मदद करने वाला भारत अब बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहा है, जो देश की वर्तमान स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है।









