भगवानपुर एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को एक चलती कार में आग लग गई। हाईवे पर उस वक्त चीख पुकार की स्थिति बन गई जब सबकी निगाहें इस जलती हुई कार पर पड़ी।
गनीमत रही कि ड्राइवर ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल कर खाक हो चुकी थी।
कार के बोनट से निकलता दिखा धुआं. मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा एक्सप्रेसवे के पास का है। जहां बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के रहने वाले इल्तिज़ा अपनी कार से दवाएं लेने के लिए सहारनपुर की ओर जा रहे थे. सफर सामान्य था, लेकिन तभी अचानक गाड़ी के बोनट से हल्का धुआं निकलने लगा।
इससे पहले कि इल्तिज़ा कुछ समझ पाते, चंद सेकेंड्स के भीतर कार के अगले हिस्से से आग की भीषण लपटें उठने लगीं। मौत को सामने देख इल्तिज़ा ने सूझबूझ दिखाई और चलती कार को तुरंत रोककर बाहर कूद गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते कार से आग की लपटे निकलने लगी









