निरसा मनोज कुमार सिंह गल्फरबाड़ी पुलिस ने लोहा लदे पिकअप वैन किया जप्त,एक को भेजा जेल।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

निरसा। गल्फरबाड़ी पुलिस ने बुधवार की देर शाम को एग्यारकुण्ड रेलवे फाटक के समीप से एक पिकअप वैन जिसका नम्बर JH 10 AY 9027 पर लगभग दो टन लोहा लदे को जप्त किया हैं एव चालक से उक्त लोहे की कागजात मांगी जिसे देने में सक्षम नहीं हुआ और पुलिस ने लोहा लदे वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया।

बताया जाता हैं कि मैथन रोड़ स्थित शंकर टॉकीज के समीप झिल्लीया ब्रिज का निर्माण कार्य जारी हैं और पुराने ब्रिज को तोड़ने की प्रक्रिया की जा रही है उसी में जो लोहा निकल रहा हैं उसी लोहे को पिकप वैन में लोड कर के दूधियापानी में किसी लोहा गोदाम में ले जाया रहा था तभी गुप्त सूचना पर गल्फरबाड़ी पुलिस ने दबिश दी और वाहन के साथ साथ चालक को हिरासत में ले लिया और मामला दर्ज कर चालक को जेल भेज दिया।

office
Author: office

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai