तेल अवीव/तेहरान: इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पुष्टि की है कि इस्राइली बलों ने ईरान में रेलवे लाइनों और पुलों को निशाना बनाकर हमले किए हैं। उन्होंने कहा कि इन बुनियादी ढांचे का उपयोग ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) द्वारा हथियार, कच्चा माल और सैनिकों के परिवहन के लिए किया जा रहा था, इसलिए इन्हें निशाना बनाया गया।
नेटन्याहू ने वीडियो बयान में कहा कि इन अभियानों का उद्देश्य ईरानी अधिकारियों को कमजोर करना है, न कि आम नागरिकों को चोट पहुँचाना। इस्राइली रक्षा बलों ने कई शहरों में रेलवे लाइनों और पुलों पर हवाई हमले किए हैं, जिनमें तेहरान, कराज, तब्रिज, काशान और क़ोम शामिल हैं।






