रेलवे ब्रिज पर हमला, अहम रेल लिंक और गोला-बारूद भंडार प्रभावित !

ज़ंजान (ईरान): ईरान के ज़ंजान में रेलवे ब्रिज को निशाना बनाने की खबर है। यह ब्रिज एक महत्वपूर्ण रेल लिंक का हिस्सा था और इसके आसपास गोला-बारूद और मिसाइल भंडार मौजूद थे, जो सीधे इस रेल लाइन से जुड़े थे।

घटना के कारण रेल संचालन बाधित हुआ है और सुरक्षा बल स्थिति की जांच कर रहे हैं। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।