वीरपुर कोठी में नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ व मेला का भव्य शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत वीरपुर कोठी सिलकोर स्थित बछराजा नदी के किनारे नौ दिवसीय श्री श्री 108 श्री विष्णु महायज्ञ मेला का भव्य शुभारंभ किया गया। इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में धार्मिक और उत्सव का माहौल बन गया है।

उद्घाटन समारोह में जयनगर अनुमंडल के दीपक कुमार (एसडीओ), राघव दयाल (एसडीपीओ), अनिल कुमार (बीडीओ) और विकास कुमार (थानाध्यक्ष) सहित कई जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को पाग-दुपट्टा देकर सम्मानित करने के साथ हुई। इसके बाद सभी अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत रूप से महायज्ञ और मेले का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर प्रखंड महामंत्री आशीष कुमार, विधायक प्रतिनिधि संजय कुमार महतो, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव, पूर्व प्रमुख वीरेंद्र झा, राजद प्रत्याशी ब्रज किशोर यादव, जनसुराज नेता राजेश कुमार, पूर्व मुखिया अनिसूल अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मेला आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक व्यवस्थाएं की गई हैं। मेले में झूले, दुकानें और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।

नौ दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और धार्मिक आयोजन का लाभ उठा रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai