दानापुर में गिफ्ट शॉप में भीषण आग, लाखों का नुकसान !

Danapur में एक गिफ्ट शॉप में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

office
Author: office