पावापुरी में सांस्कृतिक महोत्सव, हर प्रस्तुति ने जीता दर्शकों का दिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पावापुरी: नालंदा जिला अंतर्गत भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान, पावापुरी में “प्रतिभास” सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सर्विल कुमार और अधीक्षक डॉ. जकी अनवर ज़मान द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान संस्थान का सभागार दर्शकों से खचाखच भरा रहा और पूरे वातावरण में उत्साह और उल्लास देखने को मिला।

इस आयोजन में सांस्कृतिक समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें डॉ. सीमा सिंह, डॉ. कामिलिनी, डॉ. टी.के. चक्रवर्ती और डॉ. अमृता नारायण ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित किया।

जानकारी के अनुसार, कॉलेज फाउंडेशन डे के तहत 6 अप्रैल से शैक्षणिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई थी, जिसके समापन के बाद शनिवार से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम के दौरान एमबीबीएस छात्रों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिनमें एकल एवं सामूहिक नृत्य, गीत-संगीत, कविता पाठ और नाट्य प्रस्तुति शामिल रही।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 2020 बैच की एमबीबीएस छात्रा डॉ. तान्या और उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत राजस्थानी थीम पर आधारित नृत्य रहा। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों और आकर्षक प्रस्तुति ने दर्शकों को पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर दिया।

पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और कलाकारों की जमकर सराहना की गई। यह आयोजन छात्रों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और आत्मविश्वास बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool