नालंदा जिले के रहुई प्रखंड के इमामगंज पंचायत में इन दिनों एक कथित वायरल ऑडियो को लेकर सियासी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। इस मामले ने पंचायत की राजनीति में तनाव और टकराव की स्थिति पैदा कर दी है।
हालांकि, इस वायरल ऑडियो की हमारे चैनल द्वारा कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जाती है।
इसी मुद्दे को लेकर प्रमुख प्रतिनिधि सह पैक्स अध्यक्ष संतोष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व मुखिया सतीश कुमार उर्फ पिक्कू मुखिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि एक महिला को केस के माध्यम से बार-बार इस्तेमाल किया जा रहा है और इसे चुनावी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।
संतोष का दावा है कि वायरल ऑडियो में चुनावी रणनीति से जुड़ी बातचीत सामने आ रही है, जिसमें कुछ लोगों और परिवारों को शामिल करने की चर्चा की गई है।
फिलहाल यह मामला पंचायत स्तर पर बड़े राजनीतिक विवाद का रूप ले चुका है। दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जबकि प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।







