नशेड़ी पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, महिला घायल, थाने में शिकायत दर्ज

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है। तरकुलवा थाना क्षेत्र के भीसवा कुशलटोला गांव में नशे की हालत में पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे महिला घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना के बाद घायल महिला ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराया और फिर थाना तरकुलवा पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता का आरोप है कि उसका पति लंबे समय से नशे का आदी है और आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। इस बार विवाद इतना बढ़ गया कि उसने जानलेवा हमला कर दिया।