बदलती लाइफस्टाइल बनी खतरा: कम उम्र में बढ़ रही डायबिटीज और हृदय रोग की समस्या !

बदलती जीवनशैली और भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों को लेकर गंभीर चिंता जताई है। गलत खानपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी और बढ़ता तनाव लोगों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल रहे हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, आजकल कम उम्र में ही लोग डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, मोटापा और हृदय रोग जैसी समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। खासतौर पर Type 2 Diabetes, Hypertension और Obesity के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।