गर्मी की छुट्टियों में पर्यटन का बूम, देशभर के टूरिस्ट स्पॉट्स पर उमड़ी भीड़ !

गर्मी की छुट्टियों की शुरुआत के साथ ही देशभर में पर्यटन गतिविधियां तेज हो गई हैं। स्कूल-कॉलेजों की छुट्टियों के चलते लोग परिवार और दोस्तों के साथ घूमने की योजना बना रहे हैं, जिससे ट्रैवल और टूरिज्म सेक्टर में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है।

पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों के अनुसार, इस समय हिल स्टेशन, धार्मिक स्थल और समुद्री तटों पर बुकिंग तेजी से बढ़ रही है। खासतौर पर Manali, Shimla, Darjeeling और Goa जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ देखी जा रही है।

office
Author: office