मतगणना से पहले प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। West Bengal की 294 विधानसभा सीटों के साथ-साथ पश्चिम बर्धमान जिले की 9 सीटों पर भी आज मतगणना होगी, जिसे लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
मतगणना से पहले Hirapur Police Station में एसीपी हीरापुर जोन के नेतृत्व में ऑल पार्टी मीटिंग आयोजित की गई। इस बैठक में टीएमसी, भाजपा, कांग्रेस सहित सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक के दौरान पुलिस प्रशासन ने सभी दलों को स्पष्ट चेतावनी दी कि मतगणना के दौरान या उसके बाद किसी भी तरह की अशांति, अफवाह या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।
प्रशासन ने शांतिपूर्ण माहौल में मतगणना संपन्न कराने की अपील की है, जबकि सभी राजनीतिक दलों ने भी संयम बनाए रखने की बात कही है।
