5 दिनों से लापता मासूम अयान, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

 Dharampur Imam Bada इलाके से 5 दिनों से लापता मासूम अयान बेग को लेकर परिवार में गहरा दुख और चिंता का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

अयान के पिता मिराज बेग ने बताया कि कुछ दिन पहले मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने उनके बेटे को दुकान से सामान लाने भेजा था। बाद में उसी व्यक्ति ने घर आकर अयान के सामने उस पर ₹130 की हेराफेरी का आरोप लगाया, जिससे बच्चा काफी डर गया था।

परिवार का कहना है कि उन्होंने बच्चे को न तो डांटा और न ही मारा, बल्कि सिर्फ समझाया था। इसके बाद अयान को स्कूल छोड़कर आए, लेकिन स्कूल से लौटने के बाद वह घर वापस नहीं आया और तब से लापता है।

परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द बच्चे को खोजने की अपील की है। वहीं स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर चिंता बढ़ गई है।