एसएसपी Navneet Singhके निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत मंगलौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गैंगस्टर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी लंबे समय से गोकशी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे।
सीओ मंगलौर Abhinay Chaudhary ने जानकारी देते हुए बताया कि एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर अवैध गतिविधियों में शामिल अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलौर पुलिस ने ग्राम कुमराड़ी निवासी दो आरोपियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत हिरासत में लिया।
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी पहले भी गोकशी के कई मामलों में नामजद रह चुके हैं और लगातार आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय थे। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी |
