हजारीबाग में ईंधन बचत को लेकर जागरूकता अब जनप्रतिनिधियों के बीच भी देखने को मिल रही है। बढ़ती वैश्विक परिस्थितियों और पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचत और कम वाहनों के उपयोग की अपील का असर स्थानीय स्तर पर भी दिखाई दे रहा है।
इसी क्रम में हजारीबाग नगर निगम के महापौर अरविंद कुमार राणा ने चारपहिया वाहन छोड़कर साधारण मोटरसाइकिल से अपने सुरक्षा गार्ड के साथ कार्यालय पहुंचकर एक मिसाल पेश की। महापौर की इस पहल की शहर में जमकर चर्चा हो रही है।
महापौर अरविंद कुमार राणा ने कहा कि वर्तमान समय में ईंधन की बचत बेहद जरूरी है और हर नागरिक को इसमें अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने अपील की कि लोग अनावश्यक वाहन उपयोग से बचें और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें।
स्थानीय लोगों ने महापौर की इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक कदम बताया।
