Nainital के सेनेटोरियम-रातीघाट बायपास रोड पर भवाली स्थित ढैला गांव के समीप लखनऊ से घूमने आए पर्यटकों की महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों समेत ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और State Disaster Response Force की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए सभी शवों को गहरी खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर परिजनों को सूचना दे दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार नैनीताल घूमने आया था और रातीघाट की ओर जा रहा था। तभी भवाली स्थित ढैला गांव से लगभग 500 मीटर पहले कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे मौके पर ही दर्दनाक हादसा हो गया।
