Suvendu Adhikari गुरुवार सुबह Belur Math पहुंचे, जहां मठ के संन्यासियों ने परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया।
उन्होंने Ramakrishna Paramahansa के मंदिर में पूजा-अर्चना की और ब्रह्मानंद मंदिर तथा Swami Vivekananda मंदिर में भी श्रद्धा अर्पित की।
इस दौरान शुभेंदु अधिकारी ने स्वामी गौतमानंद से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही Ramakrishna Math and Ramakrishna Mission के महासचिव स्वामी सुबीरानंद से भी भेंट की। मठ की ओर से उन्हें प्रसादी शॉल, पुस्तक और कलम भेंट स्वरूप प्रदान की गई।
मठ के सह महासचिव स्वामी बलभद्रानंद के अनुसार, बातचीत के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि Sister Nivedita के विचारों के अनुसार स्वामी विवेकानंद भारत को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रूप से मजबूत राष्ट्र के रूप में देखना चाहते थे।
