पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर बलिया में कांग्रेस पार्टी द्वारा एक मानवीय और जनसेवा से जुड़ी पहल देखने को मिली।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला महिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों और उनके तीमारदारों के बीच फल वितरण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मरीजों का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
फल वितरण कार्यक्रम के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने ग्राम प्रधानों के कार्यकाल को बढ़ाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन डीएम के माध्यम से भेजा गया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी हमेशा जनहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को उठाती रही है।
