नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 17 राज्यों में तेज आंधी, बारिश और खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी है। कई राज्यों में बिजली गिरने और पेड़ उखड़ने जैसी घटनाओं की भी आशंका जताई गई है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, प्री-मानसून गतिविधियों के कारण मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रशासन को भी संभावित आपदा से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया है।