तेज रफ्तार का कहर: कर्नाटक सड़क हादसे में 5 की जान गई !

बेंगलुरु: कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। हादसा देर रात तेज रफ्तार वाहन के नियंत्रण खोने के कारण हुआ।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की वजह मानी जा रही है।

office
Author: office