बोकारो में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते बालीडीह थाना का एएसआई गिरफ्तार

Anti Corruption Bureau यानी एसीबी ने मंगलवार को Bokaro में बड़ी कार्रवाई करते हुए बालीडीह थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक मो. याकूब अंसारी को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार आरोपी पुलिस पदाधिकारी पर जमीन विवाद मामले की जांच के नाम पर परिवादी से रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई।

इसके बाद एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और आरोपी एएसआई को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि परिवादी ने वर्ष 2009 में बालीडीह थाना क्षेत्र के मखदुमपुर इलाके में जमीन खरीदी थी। उसी जमीन विवाद से जुड़े मामले की जांच के नाम पर आरोपी द्वारा पैसे की मांग की जा रही थी।

फिलहाल एसीबी पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।