गोंडा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था और विकास को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब दंगाइयों के लिए कोई जगह नहीं है और त्योहारों में बाधा उत्पन्न करने वालों को कड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और धार्मिक आयोजनों में व्यवधान डालने का प्रयास करेंगे, उनका वर्तमान ही नहीं बल्कि भविष्य भी प्रभावित होगा। उन्होंने प्रदेश में शांति, सुरक्षा और विकास को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 516 करोड़ रुपये की लागत वाली 262 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश के हर जिले में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है ताकि आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
कार्यक्रम में करण भूषण सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
